{"_id":"65ad247d01cba27ecf0bc509","slug":"ward-sabha-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-293603-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मज्याठ की वार्ड सभा में गूंजा एंबुलेंस रोड, पार्किंग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मज्याठ की वार्ड सभा में गूंजा एंबुलेंस रोड, पार्किंग का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर वार्ड में कार्यक्रम करवाने का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में रविवार को पार्षद अनिता शर्मा की अध्यक्षता में मासिक वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस रोड, पार्किंग समेत कई समस्याएं पार्षद के समक्ष रखीं।
वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाने और एसटीपी के निर्माण को मंजूरी मिलने पर लोगों ने पार्षद को बधाई दी। कहा कि अब जल्द ही इसका काम पूरा किया जाए। लोगों ने एंबुलेंस रोड का मामला भी बैठक में उठाया। कहा कि जल्द इसका निर्माण किया जाए। पार्षद ने इन कामों को पूरा करने के लिए जनता का सहयोग मांगा। भरोसा दिया कि नगर निगम और मुख्यमंत्री के समक्ष ये मुद्दे उठाए जाएंगे। बैठक में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर सोमवार को मज्याठ में 2100 दीये जलाने, सुंदरकांड का पाठ करने और प्रसाद वितरण का फैसला लिया गया। पार्षद ने लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कहा कि जो लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की जानकारी दी गई।