{"_id":"b0ee605b3694b89e8d594fd24bc8461c","slug":"ward-panch-died-in-accident-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुनी गई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुनी गई महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोट (मंडी)
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में बरोट पंचायत के बड़ी जहरवाड़ गांव में सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुनी गई महिला का वीरवार दोपहर को घासनी से पैर फिसल गया। इससे सिर पर गंभीर चोट आई। महिला को पीएचसी बरोट पहुंचाया गया। यहां से टांडा रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बड़ीझरवाड़ वार्ड से सर्वसम्मति से चुनी गई वार्ड पंच विद्या देवी (37) पत्नी मेघ सिंह काला नामक स्थान से पशुचारा लेने गई थी। घासनी से पैर फिसलने से खाई में जा गिरी। स्कूल के बच्चों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। डागू राम, भागमल, शेर सिंह, जगदीश, लाल सिंह, जय सिंह, काली दास, राजमल, तारा चंद, राज आदि ने महिला को उठाकर करीब चार किमी दूर बरोट पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां प्रभारी डॉक्टर विनय ने महिला को टीएमसी रेफर कर दिया। महिला ने बरोट से 12 किलोमीटर दूर 108 एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। विद्या देवी का पति असम राइफल्स में है। वह अपने पीछे दो लड़के छोड़ गई हैं। विद्या का दाह संस्कार शनिवार को झरवाड़ गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। मृतक महिला के परिवार को राहत राशि देने के विभाग को आदेश दिए हैं। उधर, डा. विनय ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी।