{"_id":"ed2b9ee5f835da3805deb511f477dc6d","slug":"waiter-dead-body-found-in-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल हिमानी प्रीमियम में मिला वेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल हिमानी प्रीमियम में मिला वेटर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्ली चौक के पास एक निजी होटल हिमानी प्रीमियम में होटल के वेटर का शव संदिग्ध हालात में मिला है। वेटर की पहचान पद्मदेव (48) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भिजवा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
पुलिस का कहना है कि पद्मदेव बुधवार रात को करीब दस बजे तक स्टाफ के लोगों के साथ था। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे के भीतर उसका शव मिला। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कहा कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन