फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wait for snowfall Bollywood movies shooting in Manali

बर्फबारी के इंतजार में बॉलीवुड, शाहरुख और रितिक आएंगे यहां

Mon, 13 Nov 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Mon, 13 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
wait for snowfall Bollywood movies shooting in Manali

मनाली से सटी पहाड़ियों पर बर्फबारी का बॉलीवुड बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों ने मनाली आने का मन बनाया है। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली की हसीन वादियों में करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का चार चांद लगाने आसमान से गिरे सफेद फाहों का इंतजार किया जा रहा है। निर्माता-निर्देशक लगातार मौसम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए मनाली में स्थानीय कोआर्डिनेटरों को इस सिलसिले में अपडेट करने को कह रखा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर शूटिंग करने के शौकीन कई निर्माता अब मनाली का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

wait for snowfall Bollywood movies shooting in Manali

मनमोहक लोकेशन के लिए फिल्मों से जुड़े स्थानीय कारोबारियों से इस बारे में जांच की जा रही है। अमिताभ बच्चन की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो... और शाहरुख खान की ‘वीरजारा’ फिल्मों के कोआर्डिनेटर रहे अनिल कायस्थ का कहना है कि बर्फबारी के बारे में मुंबई के कई बैनर उनके संपर्क में हैं।

शाहरुख और रितिक रोशन की एक अनाम फिल्म की शूटिंग अगले कुछ माह में लाहौल के स्पीति में हो रही है। वहीं सन्नी देयोल भी अपने बेटे कर्ण देयोल की डेब्यू फिल्म पल-पल दिल के पास के कुछ सीन बर्फ में फिल्माए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed