{"_id":"5c8ce368bdec2213fd298f3d","slug":"vvpat-machines-to-pangi-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से पांगी भेजीं ईवीएम और वीवीपैट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से पांगी भेजीं ईवीएम और वीवीपैट मशीन
Sat, 16 Mar 2019 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही मतदान के लिए घाटी के वोटरों को जागरूक करने के लिए शनिवार को दो ईवीएम और वीवीपैट मशीनें हेलीकॉप्टर से पांगी भेजी गईं हैं। इन मशीनों के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा ताकि वे लोकसभा चुनावों में अपने मतदान का सही तरीके से प्रयोग कर सकें। इन दिनों जिला के हरेक क्षेत्र में स्वीप के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पांगी के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें भेजी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि शनिवार को चंबा से पांगी के लिए उड़ान हुई है। मशीनों के माध्यम से घाटी के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन