{"_id":"62261af262427e184809080d","slug":"voting-for-one-rajya-sabha-seat-will-be-held-on-march-31-election-commission-issued-election-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राज्यसभा की एक सीट के लिए 31 मार्च को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राज्यसभा की एक सीट के लिए 31 मार्च को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम
Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने कहा कि राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सीट दो अप्रैल 2022 को सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है।
विज्ञापन
राज्यसभाी चुनाव हिमाचल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव-2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सीट दो अप्रैल 2022 को कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार होगा
हिमाचल की राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 14 मार्च को अधिसूचना होगी। 21 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 24 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 31 मार्च को सुबह नौ से सांय चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव नतीजे जारी होंगे। दो अप्रैल तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव के लिए मतदान हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के डॉ. वाईएस परमार विस पुस्तकालय में होगा। प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए तीन सीटें तय हैं। इनमें से एक सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और एक अन्य पर इंदु गोस्वामी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
हिमाचल से इस बार महेंद्र पांडे जा सकते हैं राज्यसभा
प्रदेश से इस बार भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र पांडे राज्यसभा जा सकते हैं। पांडे मूल रूप से उत्तराखंड से हैं। हिमाचल उनकी कर्मभूमि रही है। उनके अलावा त्रिलोक जमवाल, अजय जमवाल, त्रिलोक कपूर जैसे नाम भी चर्चा में हैं। आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने से यह सीट खाली हो जाएगी।
विज्ञापन