Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vote for the one who has knowledge of policy making: Dr. Saklani

नीति निर्धारण की जानकारी रखने वाले को दें वोट : डॉ. सकलानी

Fri, 17 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vote for the one who has knowledge of policy making: Dr. Saklani
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में शुक्रवार को मेरा मत, मेरा अधिकार, मेरा दायित्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विवि के शिक्षक डाॅ. जोगिंद्र सकलानी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मत के अधिकार और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि हर मत उपयोगी है, इससे ही देश, प्रदेश के विकास को मजबूत आधार मिलता है। कहा कि अपने मत का उपयोग किसी जाति, धर्म, संप्रदाय को ध्यान में रखकर न कर एक योग्य ईमानदार और विकास तथा समाज के उत्थान के लिए नीति निर्धारण करने की पूरी जानकारी रखने में सक्षम व्यक्ति के लिए करें। हर मतदाता को चुनाव में होने वाली मतदान की प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने मतदान का महत्व बताने वाली एक स्वरचित कविता भी सुनाई। इस मौके पर हिंदी के विभागाध्यक्ष डाॅ. शोभा रानी और डाॅ. पूनम चौहान भी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article