{"_id":"6560b61bc1691e0e7b067945","slug":"volvo-buses-running-from-manali-will-leave-from-kiratpur-four-lane-hrtc-management-issued-orders-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: किरतपुर फोरलेन से रवाना होंगी मनाली से चलने वाली वोल्वो बसें, एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: किरतपुर फोरलेन से रवाना होंगी मनाली से चलने वाली वोल्वो बसें, एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किए आदेश
Fri, 24 Nov 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:11 PM IST
सार
नई व्यवस्था लागू होने से यात्री नेरचौक में लगने वाले जाम से भी बचेंगे। मनाली से चलने वाली सभी वोल्वो नेरचौक बाईपास से चलेंगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर से ले सकते हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी की वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की मनाली से रवाना होने वाली वोल्वो बसें अब किरतपुर फोरलेन से होकर संचालित होंगी। ऐसा होने से सफर में करीब दो घंटों की बचत होगी। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से शुरू की गई फीडबैक सेवा के माध्यम से मिले सुझावों पर यह व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि मनाली-दिल्ली शाम 8:00 और कुल्लू-हरिद्वार शाम 4:30 बजे रवाना होने वाली वोल्वो वाया बिलासपुर चलेंगी। नई व्यवस्था लागू होने से यात्री नेरचौक में लगने वाले जाम से भी बचेंगे। मनाली से चलने वाली सभी वोल्वो नेरचौक बाईपास से चलेंगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर से ले सकते हैं।
विज्ञापन
मनाली से दिल्ली दोपहर बाद 3:00, 4:00, 5:00, 6:00, 9:00 बजे चलने वाली (वोल्वो बसें) सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से चंडीगढ़ सुबह 8:00, शाम 7:30 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से हरिद्वार दोपहर बाद 2:58 बजे चलने वाली हिमधारा एसी बस सुंदरनगर (हराबाग) से फोरलेन पर चलाई जाएंगी। मनाली से दिल्ली रात 8:00 बजे, कुल्लू से हरिद्वार शाम 4:30 बजे, मनाली से चंडीगढ़ सुबह 10:00 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं बिलासपुर, नौणी, मंडी-भराड़ी फोरलेन से होते हुए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
बिलासपुर के यात्री जिन्होंने सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन होकर संचालित की जा रही वोल्वो बस में सफर करना है तो वे मंडी भराड़ी से परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह नेरचौक के यात्री डडौर से परिवहन निगम की उपरोक्त बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि फीडबैक सेवा के जरिये मिल रहे सुझावों के आधार पर यात्रियों की सुविधा के लिए वोल्वो सेवाओं के संचालन में बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन