फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volunteers handled security arrangements with the police

Shimla News: पुलिस के साथ स्वयंसेवियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Volunteers handled security arrangements with the police
मंडी शहर के नए सुकेती पुल के पास पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था कायम करता एनएसएस स्वयं सेवी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पुलिस कर्मचारियों के साथ वल्लभ कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी भी सहयोग दे रहे हैं। इसमें चाहे मेला मैदान के विभिन्न स्टॉलों, झूलों, खेल मैदान हो या सड़कों पर यातायात व्यवस्था कायम करने की बात, स्वयंसेवी बखूबी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के करीब 60 एनएसएस स्वयंसेवी दिन व रात्रि के समय पुलिस, होमगार्ड के जवानों के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। विक्टोरिया पुल से सकोढी चौक, चौहटा, सेरी बाजार, महामृत्युंजय, बाईपास, कॉलेज रोड सहित शहर के तीन किलोमीटर के दायरे में स्वयंसेवी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी दीपाली अशोक ने बताया कि स्वयंसेवियों को महाशिवरात्रि में पुलिस जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए तैनात किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed