फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volunteer to be deployed in shimla to to deal with monkeys

इस शहर में बंदरों से निपटने के लिए तैनात होंगे वालंटियर

Tue, 11 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Sep 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Volunteer to be deployed in shimla to  to deal with monkeys

शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम और वन विभाग को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। प्रदेश हाईकोर्ट ने इन इलाकों में वालिंटियर तैनात कर जनता को राहत दिलाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निगम प्रशासन के अनुसार कोर्ट ने रिज मैदान, मालरोड, सीटीओ से स्टेट बैंक, कालीबाड़ी मंदिर से जीपीओ सड़क समेत शहर में बड़े मंदिरों में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वालिंटियर तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन


जाखू मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर परिसर में बंदरों का सबसे ज्यादा आतंक है। रोजाना मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और सैलानियों पर बंदर हमले करते हैं।

ऐसे में इनसे निजात दिलाने के लिए दोनों मंदिरों के परिसरों में ऐसे लोग तैनात करने को कहा है जो इन बंदरों को भगाए। उधर, निगम आयुक्त पंकज राय ने कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए बुधवार को अहम बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों की मदद लेगा एमसी

Volunteer to be deployed in shimla to  to deal with monkeys

 इसमें चर्चा की जाएगी कि कैसे इन इलाकों में बदंरों को भगाने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। निगम टास्क फोर्स बनाने की भी योजना बना रहा है। नगर निगम इन स्थानों पर वालिंटियर तैनात करने के लिए सामाजिक संगठनों की मदद लेने की भी तैयारी कर रहा है।

संगठनों के साथ निगम जल्द बैठक कर सकता है। यदि संस्थाएं राजी हुई तो उनके वालिंटियरों को इन जगहों पर तैनात कर दिया जाएगा। बंदरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए अदालत ने वालिंटियर तैनात करने के आदेश दिए हैं।

निगम इन आदेशों को लागू करने के लिए चर्चा कर रहा है। जनता को राहत दिलाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।-जोगेंद्र चौहान, अतिरिक्त आयुक्त (विधि)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed