फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vocational Teachers call for Samuhik Mundan after 11 October 2022

धर्मशाला: सामूहिक मुंडन करवाएंगे वोकेशनल अध्यापक, स्थायी नीति न बनाने से नाराज

Sat, 08 Oct 2022 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

वोकेशनल अध्यापकों ने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में चेताया है कि 11 अक्तूबर की कैबिनेट में यदि सरकार ने उनके हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो सामूहिक मुंडन करवाएंगे।

विज्ञापन
Vocational Teachers call for Samuhik Mundan after 11 October 2022
प्रेसवार्ता करते वोकेशनल अध्यापक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सूबे के विभिन्न स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक 11 अक्तूबर के बाद सामूहिक मुंडन करेंगे। अध्यापकों ने यह फैसला प्रदेश सरकार से लगातार मिल रहे आश्वासनों और उनके लिए कोई स्थायी नीति न बनाए जाने से खफा होकर लिया है।

विज्ञापन


वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गौरव मेहता ने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में चेताया है कि 11 अक्तूबर की कैबिनेट में यदि सरकार ने इन शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो सामूहिक मुंडन करवाने के साथ आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। वोकेशनल टीचर्स की संख्या दो हजार है।
विज्ञापन


इन्हें बढ़ती महंगाई के बावजूद 15 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। हालांकि, कागजों में वेतन 19 हजार दर्शाया गया है। हरियाणा सरकार इन शिक्षकों के लिए पॉलिसी बना चुकी है, लेकिन हिमाचल सरकार ने बार-बार मांग उठाने के बावजूद इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकारी अनदेखी के चलते वोकेशनल टीचर्स काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed