फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vishwakarma day celebrated

विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Fri, 24 Oct 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 24 Oct 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma day celebrated

ऊना नगर के प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में झंड़ा चढ़ाने की रस्म के साथ ही 66 वां वार्षिक महोत्सव शुरू हो गया।

विज्ञापन


विश्वकर्मा दिवस के चलते सुबह-सवेरे ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो चुका था। विश्वकर्मा मंदिर में 66वां धार्मिक वार्षिक उत्सव में प्रदेश एवं बाहरी राज्यों से आए प्रसिद्ध कलाकारों, कथावाचकों ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोता लगवाया।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रदेश के बिलासपुर जिला के धलेट गांव से संबंधित भजन गायक एवं कथावाचक गुरदेव सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ वार्षिक उत्सव का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक गुरदेव सिंह ने बाबा विश्वकर्मा दी हो रही जयजय-कार, धन गुरू विश्वकर्मा जग नू तारन आये भजन के साथ ही भगवान विश्वकर्मा जी की कथाओं के जरिए श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा के जीवन के बारे में बताया।

कार्यक्रम में सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) से प्रसिद्ध कथावाचक ब्रहम् ऋषि मदन लाल मदन, प्रदेश के बिलासपुर जिला के धलेट से भगत गुरदेव, नवांशहर (पंजाब) ज्ञानी मंगल सिंह विरदी एवं करावर वालियां बीवीयां दा रागी ढ़ाडी जत्था, नूरपुरबेदी (पंजाब) से टीवी कलाकार मिंटु एंड पार्टी म्युजिकल ग्रुप अपनी कला के जरिए भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान किया।

मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के युवा सदस्यों की ओर से हस्तनिर्मित आकर्षक झांकियों की प्रर्दशनी भी लगाई गई। सालाना कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान चरन सिंह मान, महासचिव भजन सिंह मान, जीत सिंह मान, विशन सिंह, प्रीतम सिंह, मस्तान सिंह मान, बलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह मान सहित मंदिर कमेटी के दूसरे पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।


विश्वकर्मा उत्सव पर श्रद्धालुओं एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर के बाल बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed