Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vishansabha

Shimla News: राफेल पर 700 की जगह 2300 करोड़ खर्च करने के आरोप से सदन में संग्राम, सेना के अपमान पर भिड़े विधायक

Thu, 19 Nov 2026 03:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
vishansabha

विज्ञापन

- जयराम बोले- राफेल से सेना ने जीती जंग, मंत्री के पास सबूत हैं तो सदन में रखें, टिप्पणी कार्यवाही से हटाएं
- रणधीर शर्मा ने जगत नेगी से मांगी माफी, कहा- सेना और जवानों के परिवारों को पहुंची ठेस**
- हंगामे के बीच भाजपा का वाकआउट, दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर फिर भिड़े सत्ता पक्ष-विपक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। राफेल विमान की खरीद को लेकर 700 करोड़ रुपये के बजाय 2300 करोड़ रुपये खर्च करने के आरोप ने वीरवार को विधानसभा में सियासी तूफान खड़ा कर दिया। सेना के सम्मान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की बुधवार को सदन में की गई टिप्पणियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्री की टिप्पणी को सेना का अपमान करार देते हुए इसे कार्यवाही से हटाने और मंत्री से माफी मांगने की मांग उठाई। जवाब में जगत सिंह नेगी ने भी विपक्ष पर तीखे कटाक्ष किए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हुई और भाजपा विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राफेल विमानों के दम पर देश की सेना ने जंग जीती है। यदि मंत्री के पास विमान खरीद में किसी गड़बड़ी या कीमत को लेकर कोई प्रमाण हैं तो उन्हें सदन में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सेना के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने बुधवार को राजस्व मंत्री की ओर से कही गई बातों पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन


इस पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राफेल को लेकर संसद में भी प्रश्न उठ चुका है। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए गटर से गैस निकलने और मुंह से पसीना पोंछने पर चमक आने जैसी टिप्पणियों का जिक्र किया। सदन में देशद्रोह जैसे शब्दों का भी उल्लेख हुआ। इससे माहौल और गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अपमान पर माफी मांगें मंत्री : रणधीर
- सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर जयराम ठाकुर ने फिर सेना के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान हुआ है और ऐसी टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाई जानी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पहलगाम हमले के संदर्भ में बात कही गई थी। सभापति ने आश्वासन दिया कि सेना के बारे में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी हुई होगी तो रिकॉर्ड की जांच कर उसे हटाया जाएगा।

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने राजस्व मंत्री से सदन में माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से सेना के जवानों और उनके परिवारों को ठेस पहुंची है। रणधीर शर्मा ने सदन में मोबाइल फोन दिखाकर मीडिया में प्रसारित भाषण का हवाला दिया और उसका वीडियो चलाने की अनुमति मांगी। इस पर फिर हंगामा शुरू हो गया। सभापति ने रणधीर शर्मा को टोकते हुए कहा कि उनसे ज्यादा लोग उनकी फौज में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जवानों में इस टिप्पणी को लेकर रोष है। उन्होंने मांग की कि जगत सिंह नेगी सदन में आकर माफी मांगें। सभापति ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और खुद में सदन की कार्यवाही देखेंगे। अगर सेना के बारे में टिप्पणी की है तो हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed