Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Renuka Fair begins with a grand procession; thousands of devotees witness the reunion of mother

हिमाचल: भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू, हजारों बने मां-बेटे के मिलन के साक्षी

Thu, 19 Nov 2026 04:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

 मां-बेटे के दिव्य मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला गुरुवार को शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
International Renuka Fair begins with a grand procession; thousands of devotees witness the reunion of mother
भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला गुरुवार को शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने देव पालकियों को कंधा देकर रवाना किया और शोभायात्रा की अगवानी भी की। शोभायात्रा दोपहर बाद ददाहू स्थित खेल मैदान से प्रारंभ हुई। यह ददाहू बाजार, गिरिपुल, बेडोन, देवशिला और मेला मैदान से होकर गुजरी। शाम ढलने से पूर्व शोभायात्रा रेणुकाजी तीर्थ के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। वहां मां रेणुका और पुत्र परशुराम का पारंपरिक व आध्यात्मिक मिलन करवाया गया। इस ऐतिहासिक मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों, शंख, घंटाल, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि से रेणुका घाटी गूंज उठी। भगवान परशुराम के प्राचीन जामू, कटाहा, महासू व मंडलाह मंदिरों से आई चांदी जड़ित देव पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु देवताओं के दर्शन कर मनोकामना पूर्ति हेतु मन्नतें मांगते हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

राज परिवार ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा 
रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा निभाने राज परिवार के वंशज भी गुरुवार को ददाहू पहुंचे। राज परिवार के वंशज कंवर अजय बहादुर सिंह ने परंपरागत वेशभूषा में पालकी का स्वागत किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी को पंडाल तक पहुंचाया। यह कार्य विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कंवर अभय बहादुर, कंवर हेमंत सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल थे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान भी मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed