फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virtual class rooms will be set up in Himachal's colleges, digital blackboards will be installed

हिमाचल के कॉलेजों में बनेंगे वर्चुअल क्लास रूम, लगेंगे डिजिटल ब्लैक बोर्ड

Tue, 10 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Virtual class rooms will be set up in Himachal's colleges, digital blackboards will be installed

हिमाचल के सभी कॉलेजों में अब वर्चुअल क्लास रूम बनाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में डिजिटल ब्लैक बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे। सोमवार को नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में केंद्र सरकार ने इसके लिए हिमाचल सरकार को फंड देने की हामी भरी।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव उच्च शिक्षा आर. सुब्रमण्यम  की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूजीसी, एआईसीटी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षा सचिव मौजूद रहे। हिमाचल की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से प्रोफेसरों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों में पढ़ाई करवाई जाएगी। इस तकनीक से प्रोफेसर एक कॉलेज में बैठकर अन्य कॉलेजों में बैठे विद्यार्थियों को पढ़ाई करवा सकते हैं। प्रदेश सरकार भी इसको लेकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में वर्चुअल क्लास रूम शुरू करने की घोषणा की है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार से इस योजना के तहत फंड मिलने से प्रदेश सरकार की राह कुछ आसान होगी।

बैठक के दौरान उच्च शिक्षा निदेशक ने वर्चुअल क्लास रूम का मामला उठाया। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक आश्वासन देते हुए फंड देने की बात कही।

इसके अलावा कॉलेजों में डिजिटल ब्लैक बोर्ड लगाने को भी पैसा देने की सहमति बनी। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि पीएबी की बैठक में कॉलेजों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने पर जोर दिया गया।

ठियोग कॉलेज को रूसा ग्रांट में मिले दो करोड़

बैठक के दौरान ठियोग कॉलेज को रूसा ग्रांट के तहत दो करोड़ का बजट देने का फैसला भी लिया गया। उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रालय ने कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का प्रावधान करने के लिए बजट मंजूर किया। इस राशि से कॉलेज में लैब के उपकरण खरीदे जाएंगे। पुस्तकालय को आधुनिक बनाया जाएगा। खेल मैदान सुधारा जाएगा।

तय समय में पैसा खर्च करने पर मिली शाबाशी
 रूसा ग्रांट के तहत प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों को बीते समय में मिले बजट को समय से खर्च करने पर केंद्र सरकार ने हिमाचल के अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। हिमाचल के कॉलेजों ने रूसा ग्रांट में मिले कुल बजट की 83 फीसदी राशि तय समय में खर्च कर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करवाए हैं।
अनिमेष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed