{"_id":"60f2e1498ebc3ec7f14f2234","slug":"virender-kanwar-stated-that-shelter-given-to-17407-destitute-cows-in-the-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र कंवर बोले- प्रदेश में 17407 बेसहारा गोवंश को दिया आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र कंवर बोले- प्रदेश में 17407 बेसहारा गोवंश को दिया आश्रय
Sat, 17 Jul 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
गोसदन, गोशाला, गो अभ्यारण्य सहायता योजना में मार्च से जून 2021 तक दो करोड़ 85 लाख की सहायता दी गई है। इसमें गोसदन, गोशाला, गो अभ्यारण्य को प्रत्येक गोवंश के भरण पोषण के लिए हर महीने 500 रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 17407 बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया गया है। गोसेवा आयोग लोगों को सूचना देने के लिए शीघ्र एक वेबसाइट शुरू करेगा। इसमें अंशदान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एक अप्रैल से 13 जुलाई 2021 से लगभग 12. 44 करोड़ में से आठ करोड़ 71 लाख खर्च किए किए गए हैं। गोसदन, गोशाला, गो अभ्यारण्य सहायता योजना में मार्च से जून 2021 तक दो करोड़ 85 लाख की सहायता दी गई है। इसमें गोसदन, गोशाला, गो अभ्यारण्य को प्रत्येक गोवंश के भरण पोषण के लिए हर महीने 500 रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन
मंत्री ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग की चौथी बैठक की अध्यक्षता की और आयोग की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि सरकार बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश में गो सदनों और गो अभ्यारण्यों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के मामले में हिमाचल को आदर्श राज्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव पशुपालन डॉ. अजय शर्मा, सचिव ग्रामीण विकास संदीप भटनागर, निदेशक पशुपालन डॉ. अजमेर सिंह और गोसेवा आयोग के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन