फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra will not come in Rahul Gandhi rally kangra himachal

राहुल गांधी की रैली में नहीं आएंगे वीरभद्र : पाटिल

Mon, 04 Mar 2019 09:03 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra will not come in Rahul Gandhi rally kangra himachal

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं आएंगे। धर्मशाला में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने निजी कार्यक्रम के चलते रैली में भाग नहीं लेंगे।

विज्ञापन


वहीं रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे। प्रभारी पाटिल ने कहा कि लोक सभा चुनावों में उम्मीदवरों के नाम फाइनल करने के लिए पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी बैठाई है।
विज्ञापन


टिकट के लिए आवेदन करने वाले और आवेदन न करने वाले सभी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। दस मार्च के बाद यह प्रक्रिया शुरू होकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के कर्ज का मुद्दा अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राफेल डील में हुई धांधली को भी जनता के बीच उजागर किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल, पूर्व विधायक जगजीवन पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

राहुल की रैली में सुलह से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता : चौहान

Virbhadra will not come in Rahul Gandhi rally kangra himachal

 कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने सोमवार को सुलाह चुनाव क्षेत्र में राहुल गांधी की कांगड़ा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक ली। बैठक में राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के सुलह चुनाव क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाग लेंगे। चौहान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली सात मार्च को चंबी में होने जा रही है।

बैठक में जगदीश चौधरी, विपिन चौधरी, संदीप ठाकुर, सरल चंद्र, लेखराज चौधरी, मास्टर विक्रम चौधरी, सुशील कौल, राजीव, दिनेश, विपन, गोल्डी, शेखर, सुनील कुमार और मोनू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed