फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra, sukhu meets rajeev shukla in delhi

राजीव शुक्ला से क्यों मिले वीरभद्र और सुक्खू!

Wed, 14 May 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 May 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra, sukhu meets rajeev shukla in delhi

हिमाचल कांग्रेस में हो रही उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को नई दिल्ली जाकर राज्य कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मिले। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार का अपडेट दिया और पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सीपीएस राजेश धर्माणी के इस्तीफे और फोन टैपिंग केस में आरोपी पूर्व डीजी आईडी भंडारी के घर धूमल के साथ एकत्र हुए कांग्रेस विधायकों की घटना पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में संगठन के कामकाज का अपडेट भी पार्टी के सामने रखा। मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली गए थे और मंगलवार शाम को शिमला लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार शाम को ही कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी राजीव शुक्ला से मिले और चुनावों को लेकर अपडेट दिया। उधर कांग्रेस हाईकमान ने सीपीएस पद से इस्तीफा देने वाले राजेश धर्माणी को भी दिल्ली बुलाया है। चर्चा है कि उनके दिल्ली जाने तक उनका इस्तीफा भी स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजेश धर्माणी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार उन्होंने इस्तीफा वापस लेने के लिए नहीं दिया है। इसकी वजह भी एक नहीं है। सरकार में जिस तरह से उन्हें नजरअंदाज किया गया है, इस बारे में वह कई बार नाराजगी हाईकमान में भी जता चुके हैं। धर्माणी ने कहा है कि यह उनकी कोई निजी लड़ाई नहीं है।


न ही मंत्रीपद का कोई मसला है। काम नहीं होने के कारण वह सीपीएस के पद पर बना नहीं रहना चाहिए। पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लिया था। अब फिर इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed