{"_id":"633ac9f32f79a8643c067972","slug":"virbhadra-singh-udghatan-pattika-removed-former-councillor-inderjeet-singh-sit-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: वीरभद्र सिंह की उद्घाटन पट्टिका हटाने पर हंगामा, धरने पर बैठ गए पूर्व पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वीरभद्र सिंह की उद्घाटन पट्टिका हटाने पर हंगामा, धरने पर बैठ गए पूर्व पार्षद
Mon, 03 Oct 2022 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:10 PM IST
सार
इंद्रजीत ने कहा कि चुनावी साल में भाजपा सरकार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के किए कामों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के मालरोड पर छह साल पुरानी लिफ्ट की उद्घाटन पट्टिका हटाने को लेकर सोमवार को खूब हंगामा हुआ। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नाम वाली इस उद्घाटन पट्टिका को सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने हटवा दिया। विभाग यहां शौचालय के लिए सीढ़ियां बना रहा है। ठेकेदार के मजदूरों ने यह पट्टिका उतारकर यहीं सड़क किनारे रख दी। दोपहर करीब 12:00 बजे लोअर बाजार से पार्षद रहे इंद्रजीत सिंह यहां से गुजरे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के नाम वाली 2016 की उद्घाटन पट्टिका सड़क पर देखकर मजदूरों से पूछा कि इसे क्यों हटाया गया। जवाब नहीं मिला तो नगर निगम आयुक्त से संपर्क किया। आयुक्त को इसकी जानकारी नहीं थी। इंद्रजीत ने इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया। यहां से जवाब मिला कि सीढ़ियां बनाने के लिए पट्टिका हटाई है। इस पर इंद्रजीत भड़क गए और मौके पर ही धरने पर बैठ गए। बोले कि चुनावी साल में भाजपा सरकार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के किए कामों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
रास्ता बनाने के लिए पट्टिका हटाने की जरूरत नहीं थी। हटाई गई पट्टिका रास्ते पर रख दी है जिस पर लोग चल रहे हैं। ये पूर्व सीएम का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर, पूर्व पार्षद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पूर्व पार्षद से बात करने की कोशिश की। लेकिन बाद में दोबारा पट्टिका लगानी पड़ गई। दोपहर करीब 2:45 बजे पट्टिका लगने के बाद पूर्व पार्षद ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन