फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh targets bjp

धर्म-जाति के नाम पर समाज को बांटने में जुटी है भाजपा

Mon, 01 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 01 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh targets bjp

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज को बांटने की कोशिश करती है। प्रदेश में क्षेत्रवाद और केंद्र में जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। भाजपा को मालूम है कि वह एकजुटता से कभी जीत नहीं पाएगी। इसलिए लोगों का बंटवारा करके अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह चंबा के लिल्ह में आदर्श महाविद्यालय के शिलान्यास मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बंटवारे की राजनीति से न तो प्रदेश का भला होगा और न ही देश का। यही हाल रहा तो एक दिन देश भर में दंगे भड़क सकते हैं। देश और प्रदेश की पहचान तभी है, जब सभी एकजुटता से रहें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में अब तक हुआ विकास कांग्रेस की देन है। पहले जब वे चंबा के दुर्गम इलाकों में आते थे तो उन्हें पैदल चलना पड़ता था, लेकिन अब हर जगह सड़क और गाड़ी पहुंचती है। कांग्रेस ने कभी भी भेदभाव की राजनीति से काम नहीं किया। कांग्रेस के लिए विकास मुख्य एजेंडा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं: वीरभद्र

virbhadra singh targets bjp

लिल्ह में जनसभा के दौरान उस समय माहौल थोड़ा सा तनाव भरा हो गया, जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को भरी सभा में टोक दिया। मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे तो बीच में वनमंत्री ने उन्हें किसी मार्ग की घोषणा को लेकर चिट पकड़ा दी। इस पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुझे याद है यह बार-बार याद दिलाने की कोशिश मत करो। मैं पहले ही इस बारे में घोषणा कर चुका हूं।

चंबा चप्पल का पेटेंट करेगी सरकार

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार चंबा चप्पल का पेटेंट करने के प्रयास करेगी, ताकि बाजार में इसकी नकल को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पेटेंट होने से इस व्यवसाय से जुड़े लोग आर्थिक तौर पर लाभान्वित होंगे, जिन्होंने चंबा चप्पल की कला के अस्तित्व को जीवित रखा है।

उन्होंने कहा कि चंबा रुमाल की अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान है और इसे और प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा की समृद्ध सांस्कृृतिक विरासत के मद्देनजर सरकार निकट भविष्य में शिमला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में चंबा के बुनकरों एवं शिल्पकारों तथा सदियों पुरानी समृद्ध कला एवं शिल्प का संरक्षण करने वालों को सम्मानित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed