{"_id":"5fb7ababe0f51c3c2b20d1c4","slug":"virbhadra-singh-statement-over-central-university-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शुरू से ही सीयू पर करती आई है राजनीति: वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शुरू से ही सीयू पर करती आई है राजनीति: वीरभद्र सिंह
Fri, 20 Nov 2020 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति करती आई है। इनकी खींचतान में यह राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2007 में सीयू के निर्माण को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया था, लेकिन केंद्र में सरकार के बदलते ही एनडीए सरकार ने इसे लंबित कर दिया था।
विज्ञापन
यह सब उनके सांसदों के आपसी मतभेद का ही नतीजा था। कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उस समय केंद्रीय विवि के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी दी गई थीं। इसका मुख्य भाग धर्मशाला में प्रस्तावित था। उन्होंने स्वयं इसके निर्माण स्थल का भी दौरा कर उपयुक्त स्थलों का चयन तक किया था।
विज्ञापन
अब केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी तो अब इसका निर्माण क्यों लटका है। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। दोनों सरकारें अलग-अलग रास्तों पर चल रही हैं।
विज्ञापन