फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on PM Modi Rally at Mandi.

सीएम बोले-हमें डर नहीं, चुनाव तक जनता भूल जाएगी मोदी की रैली

Mon, 17 Oct 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू) Updated Mon, 17 Oct 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on PM Modi Rally at Mandi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में प्रस्तावित रैली का आगामी विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। चुनाव तक जनता रैली को भूल जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हवा में नहीं है।

विज्ञापन


काम की बदौलत सरकार की जड़ें जनता के बीच में हैं। सरकार जनता के दिलों में है। इसीलिए हमें किसी का डर नहीं। हां, मुख्यमंत्री होने के नाते रैली में जाकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करूंगा। भाजपा की रैली होने की वजह से वहां बैठने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को खराहल घाटी के बारी पाधरू में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि वह हुकूमत के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए सत्ता में आते हैं। यही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, इनकम टैक्स केस मामूली, नहीं है डर

Virbhadra Singh Statement on PM Modi Rally at Mandi.

उन्होंने कहा कि उनका इनकम टैक्स का केस मामूली है। लेकिन इनकम टैक्स विभाग, सीबीआई, ईडी मामले में जांच कर रहे हैं। लेकिन मुझे किसी का डर नहीं है। इनकम टैक्स मामले में भाजपा सरकार कोर्ट पर दबाव डालने की कोशिश कर रही है लेकिन कोर्ट से निष्पक्ष इंसाफ की उम्मीद है।

जरूरत वाली जगह पर खोले जाएंगे स्कूल
सीएम ने कहा कि जरूरत वाली जगहों पर स्कूल खोले जाएंगे। पिंजौर में हिमाचल की एक बस पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की सरकार से बसों की सुरक्षा को लेकर बातचीत की जाएगी।

इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ आदि मौजूद रहे।

मोदी के स्वागत में राजनीति न करें सीएम : शांता

Virbhadra Singh Statement on PM Modi Rally at Mandi.

पीएम मोदी की रैली पर कांग्रेस की कड़वी बयानबाजी से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार खफा हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर मुख्यमंत्री समेत कुछ कांग्रेस नेताओं के बयान कड़वाहट भरे हैं।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास में कभी भेदभाव नहीं किया तो मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के कड़वाहट भरे बयान नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए इतना कुछ किया है, जो आज तक पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा है कि देश के विकास में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को सहयोग से चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed