{"_id":"58cd1d924f1c1b285a32b45b","slug":"virbhadra-singh-statement-on-mla-balwir-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले, मैं किसी को नहीं रोक सकता, जिसे भाजपा में जाना है वो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले, मैं किसी को नहीं रोक सकता, जिसे भाजपा में जाना है वो जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के चौपाल से निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है मैं किसी को रोक नहीं सकता हूं, जिसको जहां जाना है जाए। शनिवार को राजधानी शिमला के होटल ट्रिपल एच में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार शाम तक तो बलवीर वर्मा भाजपा में नहीं गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को गए होंगे तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं। धर्मशाला को राजधानी बनाए जाने से नाराज होकर बलवीर वर्मा के भाजपा में जाने को लेकर जारी अटकलों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी राजधानी के मुद्दे पर उनका निजी स्वार्थ हो सकता है।
विज्ञापन
वैसे भी उनके जाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग गलत तरीके से दूसरी राजधानी के मुद्दे को उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को कई कारणों से शीतकालीन राजधानी बनाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के धर्मशाला जाने के बारे में गुमराह किया जा रहा है। शिमला से कुछ ही दफ्तर धर्मशाला जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों ने प्रदेश को बांटने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश का एक समान विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे।