फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Lahaul Spiti Jahalma School Issue.

सीएम बोले- स्कूल बंद करना बदतमीजी, नहीं करेंगे सहन, ये अफसर भी हुआ सस्पेंड

Sun, 09 Jul 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 09 Jul 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Lahaul Spiti Jahalma School Issue.

मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा के गेट में ताला लगाने और स्टाफ सहित स्कूल से जाने पर प्रिंसिपल के साथ लाहौल-स्पीति के उच्च शिक्षा उपनिदेशक को भी सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


केलांग में पत्रकारों वार्ता में सीएम ने कहा कि मेरे आने की सूचना के बावजूद प्रिंसिपल का स्कूल बंद कर जाना अनुशासनहीनता ही नहीं बल्कि बदतमीजी भी है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल में छुट्टी हो जाने पर बच्चों को भेजा जाना चाहिए था जबकि, प्रिंसिपल और अन्य को रुकना चाहिए था। लेकिन, सब ही स्कूल से चले गए। इस तरह की अनुशासनहीनता पर कड़ा सबक सिखाने के लिए सीएम ने अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Virbhadra Singh Statement on Lahaul Spiti Jahalma School Issue.

उक्त प्रिंसिपल पर अब बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। सीएम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सरकार के खिलाफ ऐसा कदम उठाने पर प्रिंसिपल की बर्खास्तगी तक पर विचार कर रहे हैं।

प्रिंसिपल और उपनिदेशक के सस्पेंड होने से लाहौल घाटी में चर्चाओं का माहौल गरम है। जबकि, प्रदेश भर में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed