फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Anurag Thakur.

अनुराग पर बोले सीएम वीरभद्र, जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा

Wed, 04 Jan 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jan 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Anurag Thakur.

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए गए सांसद अनुराग ठाकुर के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा। मंगलवार को एसएमसी शिक्षक संघ के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने इस मामले पर नो कमेंट कर बात खत्म कर दी।

विज्ञापन


लेकिन एकाएक बोले - जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा। मुख्यमंत्री इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से लगातार बच रहे हैं जबकि कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि देश के कानून से बड़ा कुछ नहीं होता है। वे इस फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश चौहान ने कहा कि देश के कानून से ऊपर कोई नहीं होता है। चौहान बोले कि सांसद होने के नाते उन्हें गलत हलफनामा नहीं देना चाहिए था। खेलों के नाम पर जो राजनीति हो रही है, उसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से खेलों के राजनीतिकरण के खिलाफ रही है।

इधर, भाजपा ने फिर कांग्रेस सरकार को घेरा

Virbhadra Singh Statement on Anurag Thakur.

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के व्यापक हितों को देखते हुए लिए गए नोटबंदी के फैसले का विरोध करने से हताश कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह कालेधन के पक्ष में है या इसके खिलाफ। नोटबंदी से केवल जमाखोर, कालाबाजारी, दलाल, आतंकवादी व नकली नोटों के कारोबारी ही दु:खी हैं।

धूमल ने कहा कि देश के समग्र हितों को देखते हुए केंद्र सरकार को नोटबंदी का कठोर फैसला लेना पड़ा, इसकी जिम्मेदार भी कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने साठ वर्षों के शासनकाल में केवल अमीरों और संपन्न लोगों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाई होतीं तो जनता को आज परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

कांग्रेस की कुनीतियों का ही परिणाम है कि पिछले 60 वर्षों में अमीर और गरीब के बीच इतना अंतर बढ़ गया है कि 125 करोड़ की आबादी वाले देश में मात्र 60 लाख के पास 7 लाख करोड़ से ज्यादा धन जमा है और कांग्रेस के काले कारनामों का पर्दाफ ाश हो रहा है तो उनके नेताओं का तिलमिलाना स्वाभाविक है।

धूमल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर कांग्रेस ने कई बार सत्ता तो प्राप्त की लेकिन कभी उनकी आर्थिक नीति व देश के प्रति उनकी सोच को नहीं अपनाया। भाजपा ने सत्ता में आने के पश्चात न केवल अंबेडकर की सोच को अपनाया बल्कि उनके सिद्धांतों का देश में आर्थिक नीति में समावेश भी किया है।

देश को डिजिटाइजेशन व कैशलैस सोसाइटी बनाने की दिशा एक बड़ा कदम बताते हुए भीमराव अंबेडकर के नाम पर एक नया ऐप ‘भीम’ शुरू किया जिसे मात्र दो दिनों में ही 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया। धूमल ने कहा कि कांग्रेस को साफ  करना चाहिए कि क्या वह इसलिए विरोध कर रही है कि नोटबंदी के बाद देश की टैक्स कलेक्शन में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ?

क्या कांग्रेस इसलिए परेशान है कि कश्मीर में पत्थरबाजी और देश के अन्य हिस्सों में नक्सलवाद व अन्य आतंकी घटनाओं में कमी आई है? नोटबंदी का विरोध करके कांग्रेस ने दर्शा दिया है कि वह गरीबों के खिलाफ है और वह नहीं चाहती कि गरीबों और देश का विकास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed