'कोई दुकान खोल लें अनुराग, BCCI से होने वाली है छुट्टी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सांसद अनुराग की बीसीसीआई के पद से छुट्टी होने वाली है। अब वह समय रहते हमीरपुर में कोई दुकान खोल लें। वैसे भी उनका दुकानदारी का अच्छा तुजूर्बा है।
बकौल वीरभद्र सिंह अुनराग ठाकुर ने क्रिकेट के जरिए करोड़ों रुपये की लूट की है। उन्होंने प्रदेश की दौलत को लूटा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर में ईसपुर-नगनोली सड़क के सुदृढ़ीकरण के भूमि पूजन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गौर हो कि इसी योजना का अलग नाम से भाजपा सांसद अनुराग ने हाल ही में भूमि पूजन किया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। सीएम ने कहा कि हम अंधेरे में उदघाटन या शिलान्यास नहीं करते।
बजट देना केंद्र की जिम्मेवारी, हम खैरात नहीं मांग रहे
सीएम ने कहा कि बजट जारी करना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है, हम कोई खैरात नहीं मांग रहे। बेशक हम केंद्र की मदद के लिए आभारी हैं, लेकिन जमीन तो हमारी है। इसलिए शिलान्यास या उदघाटन का अधिकार भी हमारा है। कोई सड़क अगर केंद्र पोषित है तो क्या।
इसका निर्माण केंद्र राज्यों में ही तो करेगा। देश और प्रदेश का शासन परस्पर सहयोग से चलता है। यह कहना कि सब कुछ केंद्र का ही है, समझदारी वाली बात नहीं। सीएम ने कहा कि वह कभी खेलों के खिलाफ नहीं रहे। वह क्रिकेट के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह सब कानून के दायरे में होगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री उनके साथ रहे।