फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement in congress conference at solan

इशारों-इशारों में वीरभद्र ने सुक्खू को सुनाई खरी खोटी, दिया ये बयान

Sun, 15 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 15 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement in congress conference at solan

सोलन में हुए कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली। नगर परिषद हाल में कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पहले तो वीरभद्र सिंह काफी शांत दिखे, लेकिन भाषण के अंत में इशारों-इशारों में सुक्खू को खरी खोटी सुना गए। उन्होंने कहा कि पार्टी में चाहे सुक्खू के कार्यकर्ता हों या फिर कोई और सभी कार्यकर्ता मेरे हैं।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे गुटबाजी में विश्वास नहीं रखते और न उन्हें गुटबाजी करनी आती है। सभी को मतभेद भुलाकर आने वाली चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में पहले से फूट नहीं होती, कुछ लोग फूट डलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को बांटने की कोशिश की जाती है। वे गुटबाजी को पसंद नहीं करते। परिवार में मतभेद चलते रहते हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

पहली बार देखा, यहां व्यक्ति विशेष के लगते हैं नारे : रजनी

virbhadra singh statement in congress conference at solan

हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे ऐसे कार्यक्रमों में अलग-अलग व्यक्तियों के नारे न लगाएं। कार्यकर्ता केवल अध्यक्ष और पार्टी के नारे लगाएं। उन्होंने हिमाचल में पहली बार देखा कि यहां व्यक्ति विशेष के नारे लगाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है।

लोकसभा चुनाव में एक होकर ही कार्य करेगी। कहा कि पीएम मोदी ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। भाजपा जुमलेबाजी करने वाली पार्टी बन गई है। कहा कि प्रधानमंत्री मार्केटिंग स्ट्रैटिजी में नंबर वन हैं।

यही वजह रही कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को झूठे वायदों में फंसाया। देश की जनता अब भाजपा के जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed