{"_id":"58c93e944f1c1b4f7d32a115","slug":"virbhadra-singh-reaction-on-congress-defeat-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में कांग्रेस की हार पर बोले वीरभद्र, पार्टी को बदलनी पड़ेंगी नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में कांग्रेस की हार पर बोले वीरभद्र, पार्टी को बदलनी पड़ेंगी नीतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार के बाद हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने फिर दोहराया है कि कांग्रेस पार्टी के भीतर बहुआयामी पुनर्गठन की जरूरत है। पार्टी की नीतियों में बदलाव करना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को रिज मैदान पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सीएम से जब पूछा गया कि वह किस तरह का पुनर्गठन चाहते हैं?
विज्ञापन
जवाब में उन्होंने कहा कि इसे विस्तार से नहीं कह पाएंगे। यह मालूम रहे कि सीएम वीरभद्र सिंह ने दो दिन पहले भी चुनावी नतीजों के बाद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्गठन की बात की थी। उधर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के सवाल पर सीएम ने कहा कि जल्द ही उम्मीदवार तय कर इसका एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम जाएंगे अमरिंदर सिंह के शपथ समारोह में
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। सीएम सुबह आठ बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। अमरिंदर सिंह सीएम वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार भी हैं।