फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh raises questions on functioning of raj bhavan

वीरभद्र ने राजभवन की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, जानिए क्या है वजह

Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh raises questions on functioning of raj bhavan

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजभवन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। दरअसल, खेल विधेयक रोके रखने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजभवन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार की ओर से खेल विधेयक वापस लेने पर तीखा हमला बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि विचारधारा विशेष से जुडे़ होने के कारण राज्यपाल ने संवैधानिक दायित्व नहीं निभाया। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में पारित हुए खेल विधेयक को न तो शुरू में राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंजूरी दी और न ही नए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ही इस मसले पर कोई निर्णय लिया। अब इसे वापस लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल को वापस लेना गैरकानूनी और अनैतिक

virbhadra singh raises questions on functioning of raj bhavan

वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस बिल को वापस लेना गैरकानूनी और अनैतिक है। मंगलवार को सदन से वाकआउट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल विधानसभा में खेल विधेयक पारित करके राजभवन को भेजे हुए लंबा वक्त हो गया था।

शुरू में राज्यपाल कल्याण सिंह थे। पहले उन्होंने इस पर मंजूरी नहीं दी। बाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इसे अपने पास अभी तक रोके रखा। अब इसे वापस लिया जा रहा है, जो कि गैर कानूनी है।

स्टोक्स को हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से हटाना गलत : वीरभद्र 
वीरभद्र सिंह ने विद्या स्टोक्स को हॉकी इंडिया की हिमाचल इकाई के अध्यक्ष पद से हटाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने ऊना में बैठक करवाई। इसी में विद्या स्टोक्स को हटा दिया गया। ऐसा करके गलत किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed