{"_id":"118f56b77525e056ed904dfb645cfe2a","slug":"virbhadra-singh-met-sonia-rahul-kaul-singh-met-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया से मिले वीरभद्र, कौल की राहुल से मुलाकात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया से मिले वीरभद्र, कौल की राहुल से मुलाकात
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की दिल्ली दौड़ से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो जाती है।
विज्ञापन
सोमवार को जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, वहीं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले।
हालांकि, सोमवार को मुख्यमंत्री की दोपहर बाद शिमला वापसी हो गई, लेकिन कौल सिंह ठाकुर देर रात तक दिल्ली में जमे रहे। प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं की दिल्ली दौड़ के अलग-अलग राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे है।
विज्ञापन
इन दोनों नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातों ने प्रदेश में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके प्रदेश और पार्टी के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही कौल सिंह ठाकुर भी सोनिया से मिल चुके थे। कौल सिंह ठाकुर सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलकर हिमाचल पर विस्तार से बातचीत की।