फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Inaugaurate parking in shimla, New Building to RKMV.

शिमला को सीएम की सौगात, बनेगी नई पार्किंग-लिफ्ट, आरकेएमवी को नया भवन

Wed, 30 Nov 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Nov 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Inaugaurate parking in shimla, New Building to RKMV.

शिमला के सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने के लिए छह महीने के भीतर नई लिफ्ट तैयार की जाएगी। मौजूदा लिफ्ट का भी कायाकल्प किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नई लिफ्ट के निर्माण कार्य प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को लिफ्ट का निर्माण पहाड़ी शैली में करने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री ने नई लिफ्ट के प्रस्तावित मैप का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने लिफ्ट के बीच में पैदल चलने वाले स्थान पर सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त करने के लिए दोनों ओर से कवर करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिफ्ट तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों को भी सर्कुलर रोड से माल रोड पहुंचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


नई लिफ्ट के निर्माण और मौजूदा लिफ्ट के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा, मेयर संजय चौहान, विधायक अनिरुद्ध सिंह, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सामान्य प्रशासन के सचिव मोहन चौहान, निगम आयुक्त पंकज राय सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय में पूरा होगा काम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 15 मई तक नई लिफ्ट बनाने और पुरानी लिफ्ट के कायाकल्प का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर मुख्य सचिव वीसी फारका और सामान्य प्रशासन के सचिव मोहन चौहान के सहयोग से प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर सिरे चढ़ेगा।- हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष, पर्यटन विकास निगम

जल्द सिरे चढ़ेगा टूटीकंडी मालरोड रोप-वे
टूटीकंडी-मालरोड रोप-वे प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ेगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटीकंडी-मालरोड रोप-वे प्रोजेक्ट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

यहां 70 गाड़ियों के लिए 1 करोड़ से बनेगी पार्किंग

Virbhadra Singh Inaugaurate parking in shimla, New Building to RKMV.

न्यू शिमला में 70 गाड़ियों के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कार पार्किंग बनाई जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्किंग का शिलान्यास किया। लंबे समय से न्यू शिमला के लोग प्रदेश सरकार से कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद जगह का चयन होने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम को जल्द से जल्द कार पार्किंग का निर्माण करने के निर्देश दिए। पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने भवनों की बेसमेंट खाली कर पार्किंग स्थल विकसित करने की बात कही।

न्यू शिमला में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की भी आधारशिला रखी। नगर निगम ने न्यू शिमला में करीब दो करोड़ की लागत से 220 कारों के लिए पांच अन्य स्थानों पर कार पार्किंग बनाने की भी योजना बनाई है। सभी पार्किंग बनने के बाद न्यू शिमला में करीब 300 गाड़ियों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यू शिमला मार्ग पर छोटी बसें और टैंपो ट्रेवलर चलाए जाएंगे। न्यू शिमला को पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए अलग पाइप लाइन बिछाने की भी बात कही।

छात्रा हॉस्टल के जीर्णोद्धार की सीएम ने रखी आधारशिला

Virbhadra Singh Inaugaurate parking in shimla, New Building to RKMV.

आरकेएमवी के सैनिक छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य की मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी। अतिरिक्त हाल और करीब चार कमरों को निर्माण किया जाना है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया और स्टाफ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

एनसीसी कैडेटों ने सीनियर अंडर आफिसर प्रवीण राठौर की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। प्राचार्य ने मुख्यमंत्री का कॉलेज के विकास और छात्राओं की सुविधाओं के लिए सहयोग करने पर आभार जताया। वर्तमान में इस छात्रावास में कॉलेज की 64 छात्राएं रह रही हैं। जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने पर छात्राओं की संख्या बीस और बढ़ जाएगी।

सैनिक कल्याण बोर्ड के इस भवन में 1984 से लेकर आरकेएमवी का छात्रावास चल रहा था। इसमें शिक्षा विभाग और आरकेएमवी 4700 किराया अदा करता था। हाल ही में इस बहुमंजिला भवन को कल्याण बोर्ड ने शिक्षा विभाग के नाम कर दिया। कॉलेज के  कार्यक्रम में विवि ईसी सदस्य और विधायक अनिरुद्ध सिंह, पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. दिनकर बुराथोकी इस दौरान मौजूद रहे।

मार्च तक मिल सकते है आरकेएमवी को दो नए ब्लॉक
आरकेएमवी परिसर में चल रहे भवन निर्माण के कार्य का मुख्यमंत्री ने प्राचार्य के साथ निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से कार्य के बारे जानकारी ली और जल्द से जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इस पर लोनिवि के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च तक प्रशासनिक और आटर्स ब्लॉक कॉलेज को सौंप दिया जा सकता है।

सीएम ने सिल्वर मेडल विजेता शशि कला नेगी को किया सम्मानित

Virbhadra Singh Inaugaurate parking in shimla, New Building to RKMV.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॉलेज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 69 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलवाने वाली यूजी के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शशि कला नेगी को 5100 नकद और स्मृति चिन्ह और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।

किन्नौर जिले की इस बॉक्सर को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। शशि कला ने इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है, अब वह पंजाब में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में एचपीयू का प्रतिनिधित्व करेंगी। छोटी सी उम्र में शशि कला नेगी सरबिया में जूनियर वर्ग में मेडल जीत चुकी हैं, वहीं 2013 में वर्ल्ड लेवल की बुल्गारिया में हुई प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed