फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh in congress sammelan in nahan sirmour himachal pradesh

कार्यकर्ता सम्मेलन में आक्रामक हो गए वीरभद्र, बोले- पीठ में छूरा घोंपने वालों..

Mon, 16 Jul 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 16 Jul 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh in congress sammelan in nahan sirmour himachal pradesh

हिमाचल कांग्रेस में भड़की गुटबाजी की चिंगारी सिरमौर में भी नहीं बुझ पाई। कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शुरुआती भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शांत रहे लेकिन एकाएक वह आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ जिन्होंने गद्दारी की, वे आज बड़े पदों पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


पीठ में छूरा घोंपने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। वीरभद्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती थीं। लेकिन, पांवटा साहिब में पार्टी के ही कुछ लोगों ने गद्दारी की। हालांकि वीरभद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा कि यह नुक्ताचीनी का वक्त नहीं है। आपसी मतभेद भुलाकर सबको एक रास्ते पर चलकर कामयाबी हासिल करनी है। इंसान गलती का पुतला है। सब मिलकर काम करें। संस्थाओं में भी खूबी और कमी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हां! मैंने रेवड़ी की तरह बांटे स्कूल, भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों

virbhadra singh in congress sammelan in nahan sirmour himachal pradesh

वीरभद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपाई कहते हैं कि मैंने रेवड़ियों की तरह स्कूल खोले। हां! मैंने रेवड़ियों की तरह स्कूल-कॉलेज खोले हैं। लोगों को उनके घरों के नजदीक शिक्षा के द्वार खोले। भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों हो रही है।

अब वह उन स्कूल-कॉलेजों को चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के तबादले में जुटी है। सभी शिक्षकों को उनके घरों के नजदीक भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हमें तबादलों से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन, बिना रिलीवर तबादला नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed