{"_id":"5b40f9c9a699d784ef98d4e48ff4e068","slug":"virbhadra-singh-demands-two-weeks-to-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब देने के लिए वीरभद्र ने मांगा दो हफ्ते का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब देने के लिए वीरभद्र ने मांगा दो हफ्ते का समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित सीडी प्रकरण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने एसएम कटवाल द्वारा हाईकोर्ट में दायर अर्जी का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई अब 6 जून को निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को दोषमुक्त करार देने वाले फैसले को चुनौती देने की इस याचिका में हुई देरी को माफ करने के लिए दिए गए आवेदन पर जवाब दायर होना है।
विज्ञापन
इसके लिए हाईकोर्ट ने पहले 4 सप्ताह का समय दिया था। हाईकोर्ट ने 7 मार्च को दोनों प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर यह स्पष्टीकरण देने को कहा था कि क्यों न कटवाल की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया जाए, जिसमें अपील दायर करने में हुई देरी को माफ करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
निचली अदालत के फैसले को दी है चुनौती
गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने स्पेशल जज (वन) के फैसले को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती देने की अनुमति मांगी है।
प्रार्थी ने अपील दायर करने को यह दलील दी है कि वह इस फैसले से काफी आहत हुआ है और वह आपराधिक प्रक्रिया संहिता के अनुसार पीड़ित की परिभाषा में आता है।
प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि निचली अदालत ने जल्दबाजी में साक्ष्यों को परखे बिना फैसला सुनाया और वीरभद्र सिंह को बरी कर दिया। प्रार्थी ने यह आरोप भी लगाया है कि विजिलेंस ने जान बूझकर इस मामले में अपील दायर नहीं की।