{"_id":"58e77aa84f1c1bf8335b5dc8","slug":"virbhadra-singh-da-case-delhi-court-adjourns-the-matter-for-hearing-till-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई टली
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ दायर आरोप पत्र के दस्तावेज का निरीक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। सीबीआई का पक्ष सुनने के बाद अदालत सोमवार को चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है। सीबीआई ने इस मामले में 3 अप्रैल को आरोप पत्र पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल किया था।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार गोयल के समक्ष दायर आरोपपत्र के साथ पेश किए गए दस्तावेज के निरीक्षण का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। अदालत ने आरोप पत्र पर सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
अगली तारीख पर अदालत सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद आरोप पत्र पर संज्ञान ले सकती है। सीबीआई ने 23 सितंबर 2016 को वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान और एक सहयोगी चुन्नी लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन