फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh celebrated 85th birthday statement over sukhu

हिमाचल कांग्रेस की सियासत में नया मोड़, जन्मदिन पर वीरभद्र ने दिया बड़ा बयान

Sun, 24 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh celebrated 85th birthday statement over sukhu

हिमाचल कांग्रेस की सियासत में शनिवार को एक नया मोड़ आया। सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमकर जुबानी हमला बोला। वीरभद्र ने यहां तक कह दिया कि सुक्खू पार्टी के लिए ‘सुसाइड’ हैं।

विज्ञापन


दोपहर बाद सुक्खू जन्मदिन की बधाई देने वीरभद्र से मिलने के लिए उनके घर हॉली लॉज पहुंचे। लौटने के बाद अपने खिलाफ बयानबाजी को नजरअंदाज करते हुए सुक्खू बोले - वीरभद्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन


शनिवार को वीरभद्र सिंह ने अपने निजी निवास हॉली लॉज में 85वें जन्मदिवस का केक काटा। इस मौके पर वीरभद्र समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके समर्थकों का उनसे आशीर्वाद लेने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- पार्टी का ग्राफ निरंतर गिरा

virbhadra singh celebrated 85th birthday statement over sukhu

विरोधी धडे़ के कई नेता भी उनके यहां बधाई देने पहुंचे। इनमें लंबे समय से वीरभद्र के निशाने पर चल रहे सुक्खू भी उनके घर पहुंचे तो इसकी खूब चर्चा रही। मीडिया के पूछने पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ निरंतर गिरा है।

सुक्खू को हटाने की वह पहले भी आलाकमान से मांग करते आए हैं और आगे भी करेंगे। कांग्रेस को इस तरह के लोगों को आगे लाने की जरूरत है, जिनका पार्टी में अच्छा आधार रहा हो। वीरभद्र ने कहा कि संगठन में नए लोगों के आने से नए विचार आते हैं और नया जोश भी आता है।

‘वीरभद्र के बुलावे पर बधाई देने पहुंचा’

virbhadra singh celebrated 85th birthday statement over sukhu

सुक्खू ने वीरभद्र सिंह को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। वीरभद्र ने मुस्कराते हुए उनकी बधाई स्वीकार की। सुक्खू ने कहा कि उन्हें वीरभद्र सिंह की ओर से निमंत्रण मिला था। चूंकि वीरभद्र प्रदेश कांग्रेस के बडे़ नेता हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर जाकर उन्होंने बधाई दी।

कांग्रेस के किसी भी बडे़ नेता को जन्मदिन की बधाइयां देना उनका पार्टी अध्यक्ष होने के नाते कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हमारे संस्कारों में भी है। 

सीएम पर पलटवार, कहा- शेर कभी बूढ़ा नहीं होता

virbhadra singh celebrated 85th birthday statement over sukhu

वीरभद्र सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर पर भी पलटवार करते हुए कहा - शेर कभी बूढ़ा नहीं होता। हमारे अनुभव पर सवाल उठा रहे सीएम जयराम ठाकुर को याद रखना चाहिए कि हिमाचल का जो विकास हुआ है, वह कांग्रेस की ही देन है। मीडिया के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा - मैं लोकसभा चुनाव लडू़ंगा नहीं बल्कि लड़वाऊंगा।  

वीरभद्र को शुभ-शुभ बोलना चाहिए, इसमें नहीं लगता जीएसटी- सुक्खू बोले - मैं वीरभद्र सिंह को शुभकामनाएं देने उनके निवास स्थान पर गया था। वह पार्टी के बुजुर्ग नेता हैं। जन्मदिन वाले दिन शुभ-शुभ बोलना चाहिए। इसमें जीएसटी नहीं लगता।

उन्होंने पहली बार मुझे निमंत्रण दिया था। यह हमारी संस्कृति है कि  जब कोई निमंत्रण देता है, उसका आदर किया जाना चाहिए। जन्मदिन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह समय राजनीति करने का नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed