फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh at Kullu for Himachal Full Statehood Day.

पूर्ण राज्यत्व दिवस आज: कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं सीएम

Wed, 25 Jan 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh at Kullu for Himachal Full Statehood Day.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बुधवार को पांच फीसदी डीए की घोषणा कर सकते हैं। सीएम ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दो-दो फीसदी डीए जारी किया है, जिसके बाद कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने मांग उठाई है कि पहले की तरह कर्मचारियों को सात फीसदी की दर से डीए जारी किया जाए।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह 11:00 बजे ढालपुर मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान सीएम हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, महिला पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी टुकड़ियों की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला की सीमाओं को सील कर दिया है। बजौरा में पुलिस चेक पोस्ट पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। थानों व चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है।

सीएम से मिले जोगटा
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की और उनसे पूरा डीए जारी करने की मांग की। जोगटा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सीएम वीरभद्र सिंह कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करेंगे।

मौसम खराब, सड़क मार्ग से कुल्लू गए सीएम वीरभद्र

Virbhadra Singh at Kullu for Himachal Full Statehood Day.

मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंगलवार को सड़क मार्ग से ही कुल्लू के लिए रवाना होना पड़ा। इससे पहले सीएम वीरभद्र सिंह का मंगलवार को शाम 4 बजे शिमला के अनाडेल मैदान से वायु मार्ग से कुल्लू जाने का कार्यक्रम था।

मंगलवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बारिश होती रही। इस वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान रद्द कर दी गई। सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को करीब 12:30 बजे सड़क मार्ग से कुल्लू के लिए रवाना हो गए।

वीरभद्र सिंह बुधवार को कुल्लू में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद शाम को वे वापस शिमला लौटेंगे। 26 जनवरी की सुबह सीएम वीरभद्र सिंह रिज मैदान पर आयोजित किए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी शाम को वे राजभवन जाकर ऐट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed