फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Announcement for Employees and Pensioners at Shimla.

कर्मचारियों-पेंशनरों पर सीएम मेहरबान, कर डाली कई बड़ी घोषणाएं

Sun, 19 Mar 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Mar 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Announcement for Employees and Pensioners at Shimla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंचायत चौकीदारों, पंचायत वाटर गार्डों और पेंशनरों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही पंचायत चौकीदारों और वाटर गार्डों के लिए स्थायी पॉलिसी बनाएगी।

विज्ञापन


सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं को नियमित करने पर भी सरकार विचार कर रही है। पेंशनरों के लिए अलग बजट का प्रावधान किया जाएगा। सबसे पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों के लिए यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह शनिवार को सचिवालय में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पेंशन हेड के तहत उपलब्ध धनराशि को किसी अन्य कार्य पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने वक्त पर पेंशन भुगतान करने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच और वाटर गार्डों पर भी बोले सीएम

Virbhadra Singh Announcement for Employees and Pensioners at Shimla.

सीएम ने कहा कि वाटर गार्डों की सेवाओं को परिभाषित और मुख्य धारा में जोड़ने की जरूरत है, जिससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके। पंचायती राज और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे इस मामले का निदान किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति शर्तों में छूट देने पर कहा कि 25 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष तक वर्क इंस्पेक्टर और सर्वेयर के पदों पर सेवा देने वालों को जेई पद पर पदोन्नत करने के लिए सरकार विचार करेगी।

सीएम ने कहा कि पंचायत चौकीदारों की तरफ से दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने हाल ही में उनके मानदेय को 2050 से बढ़ाकर 2550 रुपये किया है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया है। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed