{"_id":"68f35c5f4ad4a0d21b7d27ae59c3aa9e","slug":"virbhadra-says-dhumal-shoule-be-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल को थानेदार होना चाहिएः वीरभ्ाद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल को थानेदार होना चाहिएः वीरभ्ाद्र सिंह
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन पर धूमल के लगाए केसों का उन्होंने सामना किया और वह बेदाग होकर बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
अब बारी धूमल व उनके पुत्रों सहित अरुण जेटली की है, जिन पर उन्होंने मानहानि का केस दायर किया है।
नालागढ़ पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि शांता ही हैं, जिनका वह सम्मान करते हैं। क्योंकि वह सभ्य व शालीन हैं और उनसे उनकी लड़ाई सिर्फ राजनीतिक विचारधारा की है।
एक नेता प्रतिपक्ष धूमल भी हैं, जो हमेशा व्यक्तिगत आरोपों को तरजीह देते हैं, जिनका तानाशाही रवैया है, उस हिसाब से उन्हें राजनीति में नहीं, अपितु थानेदार होना चाहिए था।
विज्ञापन
धर्म के नाम पर प्रचार करने वाले गंगा में डूबें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर भी प्रचार कर रही है। हर हर मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं, जो धर्म के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि आलम यह हो गया है कि आज भाजपाई हरिद्वार काशी में बैठकें कर रहे हैं। प्रचार के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाने वालों को छलांग मारकर गंगा में डूब जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दो दिन के सोलन प्रवास पर हैं। सोमवार को सीएम बद्दी और नालागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न मोदी चाहिए और न ही गुजरात का विकास मॉडल।
उद्योगपतियों के पैसों पर मोदी नाच रहे हैं। मोदी फोबिया पैदा करने की कोशिश हो रही है, लेकिन मोदी सबकी आंखें खोल देंगे।
इस मौके पर प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद रहे।