फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra says, dhumal ic dictator

वीरभद्र ने किसे कहा हिटलर से भ्ाी बड़ा तानाशाह

Mon, 31 Mar 2014 08:58 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
बयूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Mon, 31 Mar 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
virbhadra says, dhumal ic dictator

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल हिटलर से भी बड़े तानाशाह हैं। सत्ता में आने पर थानेदार बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल दो बार मुख्यमंत्री बने और दोनों ही बार झूठे केस बनाए गए।

विज्ञापन


न्यायालय ने दोनों बार बरी किया। सरकाघाट में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने पंजाब से हिमाचल को अलग करने का विरोध किया था। कांग्रेस के प्रयासों से आज हिमाचल अस्तित्व में आया है।
विज्ञापन


अभी प्रदेश में उनकी सरकार के चार वर्ष शेष हैं लेकिन धूमल बौखलाहट में लोकसभा चुनाव के बाद सरकार गिराने की बात करते हैं। सत्ता में रहते हुए धूमल ने कभी भी विधानसभा के अंदर और बाहर विपक्ष के साथ शालीनता का व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मुझे अपने रास्ते का रोड़ा मानते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता मेरे साथ है।  वीरभद्र सिंह ने कहा कि एचपीसीए के कार्यकलाप से फ्राड की बू आती है।

धूमल सरकार के समय 250 करोड़ की जमीन कौडि़यों के भाव एचपीसीए को दी गई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर, ईसी सदस्य चंद्रशेखर, जय कुमार आजाद, योगराज, अखिल गुप्ता, अनिल शर्मा, रितेश ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्षा उषा शर्मा, सुभाष शर्मा, विपिन कुमार और सुनील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed