फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra rally in kullu

भाजपा प्रत्याशी कमजोर, मंडी से एकतरफा मुकाबलाः वीरभद्र

Fri, 28 Mar 2014 08:23 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 28 Mar 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
virbhadra rally in kullu

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा मजबूत प्रत्याशी नहीं दे पाई। इससे मुकाबला रोचक होने के बजाय एक तरफा हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि मोदी के प्रचार का पैसा कहां से आ रहा है। इन दिनों सुबह टीवी ऑन करो तो मोदी, दिन में देखो तो मोदी, शाम को देखो तो मोदी और यदि रात को भी नींद चली जाए और टीवी ऑन करो तो मोदी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा के पुराने नेता कहां हैं? उनका तो नाम ही गायब हो गया। भाजपा के प्रचार से अटल का नाम गायब हो गया है और आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह को साइड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में केवल एक ही नाम का जाप हो रहा है। भाजपा नरेंद्र मोदी को अवतार बता रही है और भाजपा पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है।

अपनी सभाओं ने वीरभद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में हिमाचल भी कई क्षेत्रों में आगे निकल गया है। भाजपा के लोग केवल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।


यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में कई कल्याणकारी कार्य किए हैं। प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। यह कालेज चंबा, नाहन और हमीरपुर में खुलेंगे।

इस दौरान लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर ठाकुर भ्ाी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed