{"_id":"c19cd2718402755d9c33c3f455325fa3","slug":"virbhadra-mankotia-says-we-are-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिले शिकवे दूर कर मनकोटिया बोले, हम साथ साथ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिले शिकवे दूर कर मनकोटिया बोले, हम साथ साथ हैं
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से कोपभवन में बैठे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को आखिकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाहर निकाल ही लिया। नाराज मनकोटिया को मनाने वीरभद्र सिंह सुधीर शर्मा के साथ सुबह करीब आठ बजे मेजर के घर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक वार्ता शुरू की और नाश्ते तक सारे गिले शिकवे दूर कर लिए। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। मनकोटिया के घर पर नाश्ता करने के बाद वीरभद्र सिंह चुनावी जनसभाओं में प्रचार के लिए निकल गए।
विज्ञापन
वहीं, मनकोटिया ने सुबह की वार्ता का सारांश अपने समर्थकों के साथ साझा कर उनकी राय मांगी। समर्थकों ने कहा कि अगर आपको कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान मिलता है तो वे उनके साथ हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मनकोटिया ने अपनी नाराजगी त्याग दी और दोपहर को कांगड़ा में होने वाली राजपूत सभा के लिए वीरभद्र सिंह के साथ गाड़ी में बैठकर गए। राजपूत सभा में दोनों नेताओं ने इकट्ठे उपस्थिति दर्ज करवाई।
कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा : मनकोटिया
मनकोटिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए कहा। मैंने समर्थकों की राय ली। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के साथ हैं मनकोटिया : वीरभद्र
चड़ी में जनसभा के बाद वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं मनकोटिया के घर गया था। मनकोटिया ने आश्वासन दिया कि वह कांग्रेस के साथ थे और हमेशा रहेंगे। चुनाव प्रचार भी करेंगे।