{"_id":"22f189f55d878a1893858934dcef1ddc","slug":"virbhadra-in-court-pratibha-singh-cd-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी मामले की सिंतबर माह में होगी सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी मामले की सिंतबर माह में होगी सुनवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Aug 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित सीडी प्रकरण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह के खिलाफ एसएम कटवाल की ओर से दायर अपील की सुनवाई अब 10 सितंबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को हाईकोर्ट के समक्ष मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को दोषमुक्त करार देने वाले फैसले को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने में हुई देरी को माफ करने के लिए दिए आवेदन पर प्रार्थी पक्ष की तरफ से बहस की गई। लेकिन, प्रार्थी पक्ष और प्रतिवादी पक्ष की बहस पूरी न होने के कारण इस मामले की सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने स्पेशल जज (वन) के फैसले को हाईकोर्ट के समक्ष अपील के माध्यम से चुनौती देने की अनुमति मांगी है। प्रार्थी ने अपील दायर करने के लिए यह दलील दी है कि वह इस फैसले से काफी आहत हुए हैं और वह आपराधिक प्रक्रिया संहिता के अनुसार पीडि़त की परिभाषा में आता है।
विज्ञापन
प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि निचली अदालत ने जल्दबाजी दिखाते हुए साक्ष्यों को परखे बिना अपना फैसला सुनाया है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि सतर्कता विभाग एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जान बूझकर इस मामले में अपील दायर नहीं की है।