फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra disappointed with poll results

वीरभद्र के घर छाया रहा सन्नाटा

Sat, 17 May 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 May 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
virbhadra disappointed with poll results

समय... शुक्रवार सुबह 8 बजे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निजी आवास हालीलॉज। अजब सा सन्नाटा छाया हुआ है। हालीलॉज के कर्मचारी खामोशी से अपनी-अपनी ड्यूटी संभालने लग गए हैं। 9 बजे। हॉलीलाज परिसर में सन्नाटा पसरा है। कर्मचारियों से पूछा कि क्या सीएम साहब भीतर हैं? जवाब मिला कि भीतर ही हैं।

विज्ञापन


उनकी बेटियां आई हैं। टीवी पर रिजल्ट देख रहे हैं। अभी भीतर जाना मना है। पूछने पर कि अन्य कांग्रेस नेता हैं भी कि नहीं? जवाब मिलता है कि और कोई नहीं है। एक कर्मचारी बोला - अभी तक के रुझान भाजपा के पक्ष में हैं। अभी सरकारी कर्मचारियों का वोट काउंट हो रहा है।
विज्ञापन


जाहिर है रुझान दस बजे के बाद बदलने लगेंगे। हालीलॉज का स्टाफ यहां-वहां से रुझान पता कर रहा है। सूची बना रहा है। स्टाफ का एक कर्मचारी बोला - साहब! कभी भी कुछ भी पूछ सकते हैं, पर टीवी देख रहे हैं। बाहर मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव प्रदीप कंवर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के छायाकार मंजुल शर्मा आदि भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बजे। हालीलॉज परिसर के लॉन पर कुर्सियां-टेबल लग गए हैं। माना जा रहा है कि सीएम कभी भी बाहर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन भीतर आते हैं। वे किसी से बात किए बिना सीधे हालीलॉज में प्रविष्ट होते हैं। थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलुवालिया भी पहुंचते हैं। वे भी सीधे मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं।

11 बजे। हालीलॉज की रसोई में पिछले कई दशकों से सेवाएं दे रहे किशोरी लाल के माथे पर चिंता की लकीरें और भी बढ़ गई हैं। वह हालीलॉज स्थित कार्यालय में पूछते हैं कि मंडी का क्या हुआ? जवाब मिलता है - अभी रानी साहिबा पीछे हैं। किशोरी लाल माथा पकड़कर बैठ जाते हैं।

12 बजे। हालीलॉज परिसर में फैला सन्नाटा अब टूटने लगा है। यहां कांग्रेस नेता, मीडियाकर्मी आदि जुटने लगे हैं। कांग्रेस नेता भीतर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। एक कार्यकर्ता बोले - ऊपर साहब बहुत प्रचंड हैं। किसी की सामने जाने की हिम्मत नहीं। कांग्र्रेस की परफार्मेंस से नाराज हैं। वह अपना एंड्रोइड फोन निकालकर प्रदेश चुनाव विभाग की वेबसाइट दिखाते हैं।

देखिए - कांगड़ा में शांता कुमार की लीड डेढ़ लाख प्लस जा रही है। अनुराग ठाकुर 70 हजार प्लस जा रहे हैं। वीरेंद्र कश्यप तो इससे भी ऊपर। मंडी में रामस्वरूप शर्मा 25 हजार प्लस। अब देखिए न। इतना मार्जन कम कैसे होगा? साथ खडे़ जुब्बल-कोटखाई से संबंध रखने वाले हिमफेड के पूर्व अध्यक्ष प्रताप चौहान उनकी बात का समर्थन करते हैं। वह जुब्बल-कोटखाई के कम मार्जिन से चिंतित हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वीसी फारका भी पहुंचते हैं। फारका भी सीधे सीएम के पास जाते हैं। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी खुशहाल भी अपने इलाके को लेेकर कहते हैं कि रामपुर से भी अच्छी परफार्मेंस नहीं रही। 1 बजे। वीरभद्र सिंह भीतर हालीलॉज में ही हैं। पत्रकारों को सूचित किया जाता है कि सीएम खुद साढे़ 3 बजे अपने सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे।


पूरे रुझान आने के बाद ही मुख्यमंत्री मीडिया से रू-ब-रू होंगे। यही बात दोहराने स्वयं मुख्यमंत्री के सलाहकार टीजी नेगी बाहर आते हैं। इसके बाद परिसर में कांग्र्रेस कार्यकर्ता, सुरक्षा कर्मी और अन्य कुछ लोग ही रह पाते हैं। कभी सन्नाटा तो कभी कार्यकर्ताओं की हलचल.. यही सब चल रहा है...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed