{"_id":"67b8935422867898ce039ec4","slug":"violation-of-traffic-rules-challan-issued-to-55-vehicles-shimla-news-c-19-sml1001-490541-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन \n55 वाहन के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन 55 वाहन के काटे चालान
विज्ञापन
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस कार्रवाई
एक लाख 20 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना
मौके पर 36 वाहनों से निकलवाई गई एलईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी के संजौली और तारादेवी क्षेत्र में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव की अगुवाई में पुलिस ने नाकेबंदी कर अभियान चलाया।
सुबह 11 से लेकर शाम 6 बजे तक किए निरीक्षण के दौरान 55 वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चालकों से 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 43 चालान एलईडी लाइट और 8 चालान अतिरिक्त मोडिफिकेशन के काटे गए। चार वाहनों से हूटर उतरवाए गए। यह सभी वाहन बाहरी राज्य के थे। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की अवहेलना करने को लेकर कड़ी हिदायत दी।
इससे पहले निरीक्षण के दौरान संजौली में 20 एलईडी लाइट और 3 वाहनों के फ्लैग रॉड के चालान किए गए। अतिरिक्त मोडिफिकेशन और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी दो चालक पकड़े गए। इसके अलावा शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारादेवी में 17 चालान एलईडी, 8 बिना सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना 2 चालन किए गए। इसके साथ की 3 चालान वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन के काटे गए। इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से एलईडी उतरवाकर कब्जे में लिया। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन करने और ब्लैक फिल्म लगाने पर कार्रवाई करने के सख्त दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाहनों में न लगाएं हूटर
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की कार्रवाई के दौरान बाहरी राज्य के चार वाहनों के अंदर हूटर मिले। 5 गाड़ियां फ्लैग राॅड लगाकर सड़कों पर दौड़ रही थीं, इनके भी चालान काटे गए। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को वाहनों में अतिरिक्त मॉडिफाई करने, एलईडी लाइट और ब्लैक फिल्म लगाने पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिएं।