फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinod Kumar, president of the Confederation of Employees transferred Kinnaur

अफसर के खिलाफ आवाज उठाई किन्नौर ट्रांसफर

Sun, 18 Jan 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Jan 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar, president of the Confederation of Employees transferred Kinnaur

हिमाचल प्रदेश के एक कर्मचारी नेता को सेवा विस्तार के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया है। इस बयान के बाद राज्य बागवानी विभाग ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार का तबादला किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के लिए कर दिया है।

विज्ञापन


विनोद कुमार ने कहा था कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाना चाहिए। विनोद ने यह बयान बागवानी निदेशक को एक साल की एक्सटेंशन देने पर बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स के विरोध के समर्थन में दिया था।
विज्ञापन


विनोद कुमार 16 जनवरी 2015 तक बागवानी निदेशालय नवबहार में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। राज्य बागवानी निदेशक डॉ. गुरदेव सिंह ने कार्यालय आदेश नंबर 6-2/2013-उद्यान-1 के मुताबिक वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार का तबादला जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपनिदेशक कार्यालय के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बागवानी निदेशक डॉ. गुरदेव सिंह से इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, मगर उनके निजी सचिव ने उन्हें व्यस्त बताया और कोई टिप्पणी नहीं कर पाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed