फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vineet Chaudhary retires and Agarwal became acting Chief Secretary

विनीत चौधरी रिटायर, नए सीएस पर निर्णय नहीं ले सकी सरकार

Sun, 30 Sep 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Vineet Chaudhary retires and Agarwal became acting Chief Secretary

नए मुख्य सचिव की तलाश के बीच शनिवार को सीएस विनीत चौधरी सेवानिवृत्त हो गए। सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से लेकर आईएएस अधिकारियों तक ने उन्हें पार्टी देकर सचिवालय  से विदा किया। शाम को उनके सम्मान में एक होटल में डिनर का आयोजन  किया गया। लेकिन चौधरी के रिटायर होने तक सरकार नए मुख्य सचिव के नाम का एलान नहीं कर सकी। फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव चौधरी के रिटायरमेंट से पहले दिन भर सचिवालय में नए मुख्य सचिव को लेकर कयासों का दौर चलता रहा। दो दिन पहले सिविल सर्विस बोर्ड से 30 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों की सूची भेजी थी। सूत्रों की मानें तो इन नामों में से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नए मुख्य सचिव के नाम पर अपनी मुहर भी लगा दी थी, लेकिन अधिसूचना न होने की वजह से आधिकारिक एलान का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री के लिखित आदेश न मिलने के चलते विनीत चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होने तक अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि अब 1 अक्तूबर को ही नए मुख्य सचिव कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल और बाल्दी में से एक पर लगनी है मुहर

Vineet Chaudhary retires and Agarwal became acting Chief Secretary

मुख्यमंत्री को नामों का जो पैनल भेजा है, उनमें से हिमाचल कैडर की वरिष्ठतम आईएएस उपमा चौधरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी सरकार द्वारा पद से हटाए पूर्व मुख्य सचिव वीसी फारका सबसे वरिष्ठ हैं।

फारका के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बीके अग्रवाल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी आते हैं। उपमा के कैडर से बाहर होने और फारका को इसी सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद सिर्फ अग्रवाल और बाल्दी ही दौड़ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed