Himachal: विनय कुमार बोले- परफॉर्मेंस नहीं देने पर हटा दिए जाएंगे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने खुले मंच से एलान किया है कि अगर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने भी परफॉर्मेंस नहीं दी तो उन्हें भी पदों से हटाने में देर नहीं लगाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्त अध्यक्षों की अगर परफार्मेंस अच्छी नहीं रही तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जिला अध्यक्ष को पहले अपने आप को अनुशासन में रहना होगा, इसके बाद कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब अगले सप्ताह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। बहुत नाप-तौलकर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसमें हर वर्ग जाति व जिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
मंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विपाशा सदन में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहते हैं कि मंडी हमारी है। उनको यह भी बताना चाहिए कि मंडी का सांसद कंगना रणौत कहां हैं। पर्यटक भी घूमने फिरने प्रदेश में सांसद से अधिक बार घूमने पहुंचते हैं। बाॅलीवुड का अगर इतना ही शौक था तो लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा। विनय ने कहा कि केंद्र से आने वाले कोई 1500 तो कोई 1000 करोड़ रुपये ग्रांट देने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह महज घोषणा ही रह जाती है। केंद्र से अधिकार मांगते हैं न कि कोई खैरात।
हार भी देखी, जीत भी देखी, पार्टी नहीं देखी अब वह भी देख रहा हूं
विनय कुमार ने कहा कि वह उस रेणुका विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जिसका नेतृत्व प्रदेश के निर्माता वाईएस परमार ने किया है। उन्होंने हार के साथ जीत भी देखी है। सरकार में भी रहा हूं। पार्टी नहीं देखी थी, अब प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को भी देख रहा हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.