फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Case: CBI DIG will himself investigate, asked for SIT's signature on every page

Vimal Negi Case: सीबीआई के डीआईजी खुद करेंगे जांच, हर पन्ने पर मांगे एसआईटी के हस्ताक्षर

Mon, 02 Jun 2025 09:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 09:45 AM IST
सार

 चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की जांच दिल्ली से शिमला पहुंचे सीबीआई के डीआईजी ने अपने हाथ में ले ली है।

विज्ञापन
Vimal Negi Case:  CBI DIG will himself investigate, asked for SIT's signature on every page
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की जांच दिल्ली से शिमला पहुंचे सीबीआई के डीआईजी ने अपने हाथ में ले ली है। खुद जांच करने और निगरानी के लिए डीआईजी रविवार को शिमला पहुंचे। इससे पहले सीबीआई के एसपी जयपाल शनिवार को पहुंच गए थे। रविवार को सीबीआई के दो अधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और जांच का पूरा रिकाॅर्ड देखा। कुछ दस्तावेज भी लिए, लेकिन सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई जांच के हर पन्ने पर एसआईटी के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसके बाद ही शेष रिकाॅर्ड लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने सीबीआई से एक-दो दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Weather : आज भी अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट, ऊपरी इलाकों में गिरा पारा... लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

विज्ञापन

जांच में जुटी टीम
अभी तक डीएसपी समेत चार सदस्यीय टीम मामले से जुड़े रिकाॅर्ड जुटा रही थी, लेकिन अब सीबीआई के छह अधिकारी व कर्मचारी जांच में जुट गए हैं। सीबीआई टीम ने ग्रैंड होटल में बेस कैंप बनाया है। सीबीआई की टीम अब पुलिस मुख्यालय के गेस्ट हाउस को छोड़कर ग्रैंड होटल में ही ठहरेगी। अभी सीबीआई टीम दस्तावेज एकत्र करने में जुटी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। परिजनों ने बिजली परियोजना के कामकाज में विमल नेगी पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

प्रोजेक्टों से जुड़े रिकाॅर्ड भी जुटाएगी टीम
ऐसे में सीबीआई की एक टीम पावर कॉरपोरेशन शिमला से भी प्रोजेक्टों से जुड़े रिकाॅर्ड जुटाएगी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ होनी है। यह भी बताया जा रहा है कि एक टीम को पेखूबेला सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की जांच-पड़ताल के लिए ऊना भेजा जा सकता है। प्रशासनिक जांच अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, पूर्व पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और पुलिस अधीक्षक संजय गांधी से भी पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार रविवार को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय खुला रहा। शाम के वक्त सीबीआई के दो अधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए परिजनों, पुलिस अधिकारियों और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से पूछताछ की जानी है। सीबीआई इन्हें बेस कैंप में बुला सकती है।

विज्ञापन

सीबीआई ने पुलिस एसआईटी से किए सवाल
क्या पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए जांच टीम ने पहले समय मांगा था। यह भी पूछा-क्या टीम ने पावर कॉरपोरेशन के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed