{"_id":"683cb001eab6adce83064762","slug":"himachal-weather-yellow-alert-for-thunderstorm-and-rain-even-today-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather : आज भी अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट, ऊपरी इलाकों में गिरा पारा... लोगों ने निकाले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather : आज भी अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट, ऊपरी इलाकों में गिरा पारा... लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
सार
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
चंबा में ताजा बर्फबारी। file
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में रविवार सुबह तक मौसम खराब रहा। सिरमौर के सतौन में अंधड़ चलने से फसलों को नुकसान पहुंचा, रोहतांग दर्रा में हिमपात हुआ। इधर, बर्फबारी के कारण चंबा-किलाड़ सड़क बंद हो गई है। मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि तीन और चार जून के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सहित पहाड़ियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। किसान इसे खरीफ की फसल के लिए अच्छा मान रहे हैं, मगर रबी की फसल की कटाई का काम रुक रहा है। इस दौरान अंधड़ भी चलता रहा। सिरमौर जिले में रविवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों हरिपुरधार, नौहराधार, चूड़धार, रोनहाट, शिलाई क्षेत्रों समेत मैदान इलाकों में दिन भर धूप खिली रही। शनिवार देर रात को अंधड़ चलने से सतौन बस अड्डे के पास एक पेड़ गिरने से मकान की रेलिंग टूट गई। अंधड़ से यातायात भी प्रभावित हुआ। भरमौर में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, अंधड़ चलने चलने से धरवाला के कुंडी गांव में गोशाला की छत उड़ गई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला में 26.1, सुंदरनगर में 34.6, भुंतर 29.5, कल्पा में 19.2, धर्मशाला में 33.0, ऊना में 36.2, नाहन में 34.7, केलांग में 12.4, सोलन में 31.3, मनाली में 21.2, कांगड़ा में 34.6, मंडी में 33.7, बिलासपुर में 37.5, चंबा में 24.5, जुब्बड़हट्टी में 29.4, धौलाकुआं में 35.6, बरठीं में 35.4 और कसौली में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापामान रहा।
कहां कितनी हुई बारिश
शनिवार रात से लेकर रविवार तक भरमौर में 13.5, पांवटा में 11.8, कसौली में 7.0, चंबा में भी 7.0, चौपाल में 6.4, नाहन में 2.8, शिमला में 2.6, देहरा गोपीपुर में 1.2, रामपुर बुशहर में 1.2, कोटखाई में 1.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।