फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh statement over ticket distribution issue

टिकट आवंटन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने फिर दिया बड़ा बयान

Sat, 23 Sep 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
vikramaditya singh statement over ticket distribution issue

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के बयानों बावजूद युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि युवा कांग्रेस एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट देने की हिमायत करती है। 

विज्ञापन


बड़े नेताओं की आपत्ति जताने के बाद भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अपने स्टैंड पर कायम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी एक परिवार से एक टिकट की पैरवी कर रही है। ऐसे में विक्रमादित्य का प्रदेश संगठन के सुर के साथ सुर मिलाना विरोधी खेमे में संशय पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी दोबारा से सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ युंका प्रदेश अध्यक्ष पिता वीरभद्र सिंह की लाइन से इतर परिवारवाद की खिलाफत कर रहे हैं। अगर पार्टी ने एक परिवार से एक को टिकट की थ्योरी पर काम किया तो पिता-पुत्र में से किसी एक को चुनावी मैदान से बाहर होना पड़ सकता है। 

हालांकि विक्रमादित्य ने इसे युवा कांग्रेस का मत बताया है। उन्होंने साफ किया है कि हाईकमान ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं के निशाने पर केवल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही रहते हैं। 

विकास के नाम पर भाजपा के पास प्रदेश में बोलने को कुछ नहीं है। भाजपा के इन्हीं नेताओं ने षड्यंत्र रचकर झूठे मामले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बनाए हैं। कांगड़ा में भाजयुमो की हुंकार रैली पूरी तरह असफल रही है।

युकां ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

vikramaditya singh statement over ticket distribution issue

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को शिमला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अच्छे दिनों के सपने दिखाकर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। नोटबंदी हो या जीएसटी आज इससे आम लोग परेशान हुए हैं।

छोटे व्यापारियों पर जीएसटी की मार और आम लोगों पर महंगाई की मार से देश व प्रदेश के लोग बुरी तरह परेशान हैं। देश में हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का सपना दिखाकर युवाओं को रोजगार नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को उसके झूठ का सबक सिखाएगी। उन्होंने तेल के बढ़ते दामों की आलोचना की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा, विकास काल्टा, अमित कोहली, आकाश सैनी, विनोद कुमार, दीपक रोहल, सुनील चोपड़ा, दिनेश चोपड़ा, शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पार्षद इंद्रजीत सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed